फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crime increased in the state, government failed to stop it: Sharad

प्रदेश में बढ़ा अपराध, रोकने में सरकार नाकाम : शरद

Wed, 10 Jan 2024 06:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Jan 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
Crime increased in the state, government failed to stop it: Sharad
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी के जिला इकाई पदाधिकारियों ने बुधवार को गांधी मैदान पार्क में धरना दिया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश में अपनराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन प्रदेश की सरकार इस पर नियंत्रण नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

पार्टी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित की जाए, जिससे महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। वाराणसी की बेटियों की भावना का ख्याल रखते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार को बेटियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीएचयू की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में दोषी को तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। धरने में गोपाल शाही, गामा प्रसाद, इस्तयाक अहमद, कपिलदेश शुक्ला, नूरआलम, विनोद सिंह, आनंद, यूसूफ, शत्रुंजय सिंह, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed