फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crime in a girl

Maharajganj News: शादी से इनकार करने पर दोनों में हुआ झगड़ा

Fri, 21 Apr 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 21 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime in a girl
महिला को चाकू लगने के बाद घर में जांच करती पुलिस ।संवाद
महराजगंज। प्रेमी ने युवती पर इसलिए हमला कर दिया कि शादी करना चाहती थी। जबकि प्रेमी कह रहा था कि इसी तरह साथ रहो। लेकिन युवती को यह स्वीकार नहीं था। जब युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी आग बबूला हो गया। उसने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर से पैर तक आठ जगह चाकू से वार करके लहूलुआन कर दिया। अब युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन

युवती और युवक दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। चार साल पहले पहले से बसी घर-गृहस्थी छोड़कर प्रेमी के साथ चली आई। अब प्रेमी ने दगा दे दिया। पुलिस की पूछताछ में युवती ने सब कुछ बताया है। घायल युवती के पिता ने बताया कि 12 वर्ष पहले बेटी की शादी पनियरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दोनों एक साथ करीब छह वर्षो तक रहे। इस बीच उन्हें एक बेटा भी हुआ। बेटा होने के बाद किसी बात को लेकर बेटी की पति से अनबन हो गई। उसके बाद बच्चे को लेकर इधर-उधर भटकने लगी थी। वह बच्चे को लेकर चार माह से प्रेमी के साथ रह रही थी। शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहा। दो दिनों से दोनों के बीच प्रत्येक दिन नोकझोंक हो रही थी। बच्चे के भविष्य को लेकर उसे चिंता सता रही थी। दूसरे समुदाय के युवक ने उसे अपनी बातों में फंसाकर साथ रखकर लिया था। बाद में बात-बात कर उसके साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

--

दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे रहा था आरोपी
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी कमरा बंद कर प्रेमिका को चाकू से गोद रहा था। सभी लोग अपने कार्यों में व्यस्त रहे। किसी को करीब 20 मिनट तक भनक नहीं लगी। युवती लहूलुहान हालत में चिल्लाई तो आसपास के लोग ने उसे बचाने की कोशिश की। युवती की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। चाकू से उस पर कई जगह प्रहार किए गए है। गनीमत रही कि आसपास के लोग शोर सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
खून से लथपथ युवती जमीन पर पड़ी थी बेहोश

चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल प्रेमिका चिल्लाने के बाद खून से लथपथ जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आसपास के लोग पहुंचे तो पहले पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी को दबोच लिया था। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सौंप दिया। लोगों के अनुसार युवती का काफी खून बह गया है।



--------------------------


ये चाचा...ये भैया...बचाव... ई हमके जान से मार डाली
खून से लथपथ युवती चिल्ला रही थी। उसका प्रेमी चाकू से गोद कर उसे मौत की नींद सुलाने की कोशिश कर रहा था। वह उससे हाथापाई कर जान बचाने की जद्दोजहद करती रही। जब उसकी एक न चली तो वह चिल्लाते हुए बोली ये चाचा... ये भैया... बचाव... ई हमके जान से मार डाली। यह शब्द तीन चार बोलते हुए वह बेहोश हो गई थी। आसपास के लोगों के कानों में ये शब्द गूंजे तो वह मदद के लिए तुरंत पहुंचे।

बृहस्पतिवार सुबह हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वह जिसके साथ घर गृहस्थी बसाने का सपना लेकर पहले पति से अलग हुई, उसने भी उसे धोखा दे दिया। मासूम बच्चे की उम्र महज पांच साल है। वह भी पास बिलख रहा था। मां को लहूलुहान देकर वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। आसपास के लोग पहुंचे तो यह मंजर देखकर सहम गए। चंद रोज पहले लोगों को यकीन नहीं था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ हो जाएगा। आसपास के लोगों के अनुसार दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। इसके बारे में भी पता नहीं चल रहा था। घटना होने के बाद यह जानकारी हुई है, कि दोनों आपसी रजामंदी से साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed