फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cricket: Lucknow and Shaurya Club Indore team in the semi-finals

क्रिकेट : लखनऊ और शौर्य क्लब इंदौर की टीम सेमीफाइनल में

Tue, 24 Feb 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Lucknow and Shaurya Club Indore team in the semi-finals
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी में सोमवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले गए। इसमें शौर्य क्लब इंदौर की टीम ने उत्तराखंड को चार रन और लखनऊ की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे को 106 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुल-ए के दूसरे दिन के पहले मैच में इंदौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इंदौर ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन बनाए। विवेक सिंह ने 44, सागर शर्मा 27 और कुलदीप चौहान ने 22 रन बनाए। उत्तराखंड की ओर से रविंद्र नेगी ने तीन विकेट, आकाश एवं नीरज ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट होकर 140 रन बना सकी और इंदौर ने मैच को चार रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंदौर के कुलदीप चौहान को दिया गया। इसी ग्रुप के दूसरे मैच में लखनऊ की टीम ने हिमांशु सिंह के विस्फोटक बल्लेबाजी 67 बॉल पर 166 रन की बदौलत पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को 106 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस जीत करके लखनऊ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में चार विकेट खोकर 259 रन का स्कोर खड़ा किया। लखनऊ की ओर से हिमांशु के अलावा प्रियांशु पांडेय ने 68 रन और कार्तिकेय सिंह ने 20 रन का योगदान दिया।

पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से त्रिशाल त्रिवेदी ने तीन विकेट प्राप्त किए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम बड़े स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और पूरी टीम 17.3 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से विराट जायसवाल ने 33, उपेंद्र यादव ने 25 और शिव राठी ने 31 रन का योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed