फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Created history by winning 14 gold and eight silver medals in Taekwondo

Maharajganj News: ताइक्वांडो में 14 स्वर्ण और आठ रजत पदक जीतकर रचा इतिहास

Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Created history by winning 14 gold and eight silver medals in Taekwondo
पदक के साथ ताइक्वोंडो ​खिलाड़ी।
महराजगंज। गोरखपुर मंडल की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण और 8 रजत पदक जीते हैं। गोरखपुर के श्रीराम रेखा सिंह इंटर कॉलेज उरुआ बाजार में आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 14 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई और 8 खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में आशुतोष कुमार, नीलू पांडेय, आराध्या पटेल और नीतू यादव ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-17 में सात्विक मद्धेशिया, अनुराग राज गौड़, तन्नू और ममता कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 आयु वर्ग में सद्दाम हुसैन, रिजवान अहमद, जुबेर अहमद, रंजीत, रोशनी और जरीना खातून ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रजत पदक विजेताओं में मुस्कान, रजनींदनी वर्मा, अंशिका पटेल, अमृता पटेल, प्रिया, आशीष भारती, आदित्य चौधरी और सत्यम मौर्या शामिल रहे। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने कहा कि पहली बार मंडल स्तर पर 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 25 खिलाड़ियों में से 14 ने स्वर्ण पदक जीतकर यह साबित किया कि महराजगंज के खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed