फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Craze for Kimami Vermicelli in Bakrid's sweet dish

Maharajganj News: बकरीद की स्वीट डिश में किमामी सेंवई का क्रेज

Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Craze for Kimami Vermicelli in Bakrid's sweet dish
महराजगंज। ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सात जून को त्योहार मनाने के लिए जरूरी खरीदारी पूरी करने में लोग जुटे हैं। त्योहार के दिन के लिए स्वीट डिश परोसने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजार में कई तरह की सेंवई की दुकानें सज गई हैं, लेकिन किमामी व चासनी वाली सेंवई खूब बिक रही है। इसकी कीमत 250 रुपये किलो तक है जिसमें काजू व किशमिश जैसे सूखे मेवे भी समाहित हैं।
विज्ञापन


बकरीद में कुर्बानी का तबर्रुक (पवित्र वस्तु जैसे प्रसाद) के रूप में दोस्तों, रिश्तेदारों व गरीबों को परोसने का रिवाज है। यह क्रम सात जून से नौ जून तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान स्वीट डिश के रूप में सेंवई पेश करने के लिए किमामी सेंवई व वाराणसी की लच्छा सेंवई की बिक्री अधिक हो रही है जो 100 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो तक है।
इसके अलावा रेडी टू सर्व नाम की सेंवई की डिमांड भी इस बार है जो पूरी तरह तैयार है। यह सेंवई भुनी व चासनी-सूखा मेवा मिश्रित है। चीनी के साथ गुड़ की चासनी यूक्त सेंवई भी 250 से लेकर 300 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है।


काला नमक में पकेगी बिरयानी
बकरीद में शौकीनों के लिए बिरयानी भी तैयार कराई जाती है जो अधिकतर बासमती चावल से तैयार की जाती है, लेकिन जिले में इस बार बासमती चावल की जगह लोग काला नमक की डिमांड अधिक बताई जा रही है। फरेंदा हाईवे पर संचालित मार्ट संचालक ने बताया कि बासमती की जगह लोग गोपाल भोग चावल की खरीद इस बार बिरयानी के लिए अधिक कर रहे हैं। कारोबारी रमेश निगम ने बताया कि काला नमक चावल की डिमांड अधिक है। इसके अलावा खड़े मसालों में काली मिर्च लौंग, बड़ी व छोटी इलाइची की बिक्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed