{"_id":"6535792497948e54f901f886","slug":"crackdown-will-be-tightened-on-schools-running-without-u-dice-code-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-8184-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना यू-डायस कोड के चलने वाले विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना यू-डायस कोड के चलने वाले विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
- बेसिक शिक्षा विभाग ने पांच वर्ष या उससे अधिक समय से चलने वाले विद्यालयों को यू-डायस कोड का आवंटन किया अनिवार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में पांच वर्ष अथवा उससे अधिक समय से संचालित ऐसे विद्यालय जिनका यू-डायस कोड नहीं है, उन्हें कोड के आवंटन के लिए 27 अक्तूबर तक बेसिक शिक्षा विभाग में आवेदन करना है। ऐसा न किए जाने पर विभाग की ओर से विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे विद्यालयों को यू-डायस कोड आवंटित कराने के लिए कहा है, जिनका कोड आवंटित नहीं है। यदि कोई भी विद्यालय बिना कोड के चलते मिला तो विभागीय नियमों के विपरीत कार्य करने पर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बीईओ की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। बीईओ को सुनिश्चित करना है कि उनके ब्लॉक क्षेत्र के सभी विद्यालयों ने कोड आवंटित करा लिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बिना यू-डायस कोड के चलने वाले विद्यालयों के संचालक 27 तक अपना यू-डायस कोड आवंटित करा लें। ऐसा न करने की स्थिति में विद्यालय व संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी। खंड शिक्षा अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी