फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crackdown will be tightened on big criminals

Maharajganj News: बड़े अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 07 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Crackdown will be tightened on big criminals
पुलिस लाइन में बैठक के बाद निरीक्षण करते एडीजी अशोक मुथा जैन।
महराजगंज। गोरखपुर मंडल के एडीजी अशोक मुथा जैन ने बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत शहर की प्रमुख सड़कों की जांच कर कैमरे लगवाए जाएं। क्राइम पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं में हुई रिकवरी की ठोस पैरवी कर अपराधियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़े अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट व गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में हो रही तस्करी पर भी विशेष निगरानी के लिए एडीजी ने कहा कि खाद, नशीली दवाएं, एनडीपीएस और अन्य ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर लगातार चेकिंग और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed