{"_id":"6165d4598ebc3e25d6404726","slug":"covid-vaccination-in-2nd-dose-maharajganj-news-gkp4127262101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रोधी टीके का दूसरा डोज लगवाने में नहीं दिख रही गंभीरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रोधी टीके का दूसरा डोज लगवाने में नहीं दिख रही गंभीरता
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने में नहीं दिख रही गंभीरता
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोग जागरूक तो हुए हैं। लेकिन, पहली डोज लगवाने के बाद लोग दूसरी डोज लगवाने में ज्यादा रुचि नहीं रख रहे हैं। यही कारण है कि 9,27,263 लोगों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवायी है। जबकि 12, 02,591 लोग पहली डोज लगवा चुके हैं। वहीं, 2,75, 328 दूसरी डोज लग चुका है। विभाग की ओर से लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 11 अक्तूबर तक जिले में 14 लाख 77 हजार 919 लोगों को टीका लग चुका है। हैरत की बात है कि पहली डोज लगवाने के लिए लोगों को जागरूकता दिख रही है। लेकिन, दूसरी डोज लगवाने के प्रति लोग लोग गंभीर नहीं हैं। वहीं, डॉक्टरों के अनुसार अगर कोई पहली डोज लगवाकर दूसरी डोज नहीं लगवाता है तो टीका लगवाने की सार्थकता सिद्ध नहीं होगी। ऐसे में दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी है।
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 16 जनवरी 2021 में 6215 फरवरी में 16,763 मार्च में 65,661, अप्रैल में 67,401, मई में 31,293 लोगों को टीका लगा। वहीं, जून में 1,30,244 लोगों को टीका लगा। जुलाई में 18,7086 अगस्त में 3,08,774, सितंबर 5,13,337 एवं 11 अक्तूबर तक 15,1154 लोगों को टीका लगा। 10 माह में 14,77, 919 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 75, 0563 पुरुष एवं 7,26,589 महिला शामिल हैं। 767 अन्य हैं।
विज्ञापन
रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि दोनों डोज लगवाना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा कि दूसरी डोज केंद्र पर जाकर जरूर लगवाएं। सुरक्षित जीवन के लिए कोरोनारोधी टीका लगवाना बेहद जरूरी है। सिटीजन फोरम के महासचिव विमल पांडेय ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा के लिए दोनों डोज लगवाना जरूरी है। इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग दूसरी डोज लगवा सकें।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मी फोन कर दूसरी डोज लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा सभी बीपीएम को निर्देशित किया गया है कि पोर्टल से लिस्ट निकालकर वेरिफायर को इसकी जानकारी दें। शहर से लेकर गांव तक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। दूसरी डोज लगवाना हर हाल में जरूरी है। -नागेंद्र पांडेय, जिला कोल्ड चेन प्रबंधक