फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cover with Snayar Wire laprd injured

स्नेयर वायर में फंस तेंदूआ घायल, वनकर्मियों ने चिड़ियाघर में छोड़ा

Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cover with Snayar Wire laprd injured
स्नेयर वायर में फंसा तेंदुआ घायल, वनकर्मियों ने गोरखपुर चिड़ियाघर में छोड़ा
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के कुसमहवा बीट में लगाए गए स्नेयर वायर में फंस कर बृहस्पतिवार की रात तेंदुआ घायल हो गया। वनकर्मियों की सूचना पर पहुंचे विभागीय जिम्मेदारों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पिंजरे में कैद करते हुए प्राथमिक इलाज कराया तथा उसे गोरखपुर चिड़ियाघर में छोड़ दिया गया। तीन से चार दिन बाद उच्चाधिकारियों से बात कर तेंदुए को लाने की दिशा में पहल की जाएगी।
दक्षिणी चौक रेंज के कुसमहवा बीट में लगभग नौ से 10 माह का तेंदुआ जंगल में वापस लौटने फंस गया। जंगल में भ्रमण पर निकले वनकर्मियों ने जब उसे फंसा देखा तो उन्होंने जिले के विभागीय अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, सहायक प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार यादव, दक्षिणी चौक के वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार तथा उत्तरी चौक के वन क्षेत्राधिकारी समेत अन्य वनकर्मी कुसमहवा पहुंचे। वहां पहुंचने के उपरांत जिम्मेदारों ने तेंदुए को सुरक्षित निकालने का प्रयास शुरू किया, लेकिन उसका पिछला पैर फंसने की वजह से उसे निकालने में सफलता नहीं मिली। निकलने के प्रयास में उसका पैर और जख्मी हो गया। डीएफओ ने मुख्य वन संरक्षक को मामले की जानकारी दी तथा उनके निर्देश पर गोरखपुर चिड़ियाघर के चिकित्सक डॉ. योगेश देर रात कुसमहवा पहुंचे तथा उसे बेहोश करते हुए उसका ईलाज प्रारंभ किया गया। ईलाज में उसका पैर काफी चोटिल दिखा। प्राथमिक ईलाज के उपरांत उसे पिंजरे में रखकर वनकर्मी रात लगभग 12 बजे गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे तथा उसे वहां पर रखवाकर वापस लौट आए। डीएफओ ने बताया कि कुसमहवा में स्नेयर वायर में फंसकर तेंदुआ घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया है।
विज्ञापन

तेंदुए को लेकर जानकारी लेते रहे मुख्य वन संरक्षक
मुख्य वन संरक्षक पूर्वी वृत्त गोंडा सुजाय बनर्जी ने तेंदुए को लेकर नियमित जानकारी प्राप्त की। सूचना मिलने से लेकर जब तक वह गोरखपुर चिड़ियाघर में शिफ्ट नहीं हो गया तब तक उन्होंने समय-समय पर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed