{"_id":"6a15fd07603df6c5c8043450","slug":"court-not-going-against-diesel-petrol-mismatch-advocate-lamband-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-178015-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डीजल-पेट्रोल न मिलने के विरोध में नहीं चला न्यायालय, अधिवक्ता लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डीजल-पेट्रोल न मिलने के विरोध में नहीं चला न्यायालय, अधिवक्ता लामबंद
विज्ञापन
जल्द से जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
नौतनवा। डीजल-पेट्रोल न मिलने के विरोध में मंगलवार को न्यायालय भी नहीं चल सका। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम नवीन प्रसाद से मिला। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल न मिल पाने के कारण अधिवक्ताओं को तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अधिवक्ता एक पंप से दूसरे पंप तक तेल के लिए पूरे दिन भटक रहे हैं। इसके कारण उनका निजी और तहसील का न्यायिक कार्य दोनों प्रभावित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन को बाध्य होने की चेतावनी भी दी।
इस दौरान अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, नागेंद्र शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष साधु शरण मिश्र, राजन कुमार सिंह, अनिल कुमार, लखन श्रीवास्तव, बुद्धेश प्रसाद, जग नरायन विश्वकर्मा, रिंकू पांडेय, संजय यादव, आदित्य दुबे मौजूद रहे।