फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Country is moving towards development under Modi's leadership'

‘मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर’

Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
'Country is moving towards development under Modi's leadership'
‘मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर’
विज्ञापन

महराजगंज। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार दोपहर में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी सुभष यदुवंश ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं तो प्रदेश से अपराधी भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास का पहिया तेजी से चल रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में योगी सरकार ने पारदर्शिता अपनाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बूथ समितियों का सत्यापन का कार्य ईमानदारी से करना होगा। एक सितंबर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के माध्यम से 20 हजार नए मतदाता बनाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि भाजपा का गठन तीन मंत्रों त्याग, तपस्या व बलिदान को आत्मसात कर हुआ है। बिना इन मंत्रों के राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती नहीं मिलने वाली। सांस्कृतिक प्रकिष्ठ के अमित अनजन ने देश प्रेम का गीत गाकर लोगों का मन मोहा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ पटेल, अश्वनी सिंह, रामाज्ञा निषाद, बच्चू लाल चौरसिया, सरोज पांडेय, बैजनाथ पटेल, बबलू यादव, बैजनाथ सिंह, नथुनी सिंह, उमेश जॉयसवाल, प्रमुख वेद शुक्ल, ओम प्रकाश जॉयसवाल, राम हरख गुप्ता, राम प्रीत गुप्ता, दिनेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed