{"_id":"5fda12218ebc3e3e7230339d","slug":"councilors-boycott-meeting-of-nagar-panchayat-board-in-ghughli-maharajganj-news-gkp377052714","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुघली में सभासदों ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुघली में सभासदों ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार
विज्ञापन

घुघली। विकास कार्यों में लगे धन के भुगतान व फर्जी तरीके से कार्य कराने का आरोप लगाकर उसकी जांच की मांग को लेकर 13 दिसबंर को भूख हड़ताल पर बैठे घुघली नगर पंचायत के सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार कर दिया।
अपने इस कदम का निर्णय सभासदों ने बैठक करके लिया। सभासदों ने कहा कि जब तक नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती, तब तक सभासद बोर्ड की बैठक सहित अन्य कार्यों का बहिष्कार करेंगे। सभासदों ने विधायक जयमंगल कनौजिया और तहसीलदार सदर के आश्वासन पर अपनी भूख हड़ताल समाप्त की थी।
सभासदों का कहना है कि 20 दिन के भीतर आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे फिर से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान सभासद राकेश जायसवाल, मैनेजर जायसवाल, शैला देवी, रोशनी जायसवाल, आदित्य अग्रहरि, शंभू कनौजिया, संध्या जायसवाल, इमिरिता देवी मौजूद रहीं। संवाद