{"_id":"65a946009fae6763c506bb9f","slug":"councilors-angry-over-bonfire-not-being-lit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14147-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अलाव न जलने से भड़के सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अलाव न जलने से भड़के सभासद
Thu, 18 Jan 2024 09:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 09:08 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के नगर पंचायत परतावल के वार्डों में अलाव न जलने से नाराज सभासदों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। सभासदों का कहना है कि भीषण ठंड में किसी भी वार्ड में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। नगरवासी अलाव जलवाने की मांग कर रहे हैं। जनता की समस्या से जब अधिशासी अधिकारी या चेयरमैन को अवगत कराया जा रहा है तो वह हिलाहवाली करके पल्ला झाड़ ले रहे हैं।
नगर पंचायत परतावल में अलाव न जलने की समस्या से जहां लोग ठिठुरने को मजबूर हैं तो वहीं जनता की समस्या को लेकर 14 वार्डों के सभासद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। उनका कहना रहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डाें में अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। अलाव जलवाने के लिए जिम्मेदारों से दर्जनों बार कहा गया लेकिन सिर्फ चौराहों को छोड़कर अन्य किसी भी जगह अलाव नहीं जलाया जा रहा है। वार्ड की जनता हम सभासदों से बार-बार लकड़ी जलवाने की मांग कर रही है। सभासदों द्वारा कहने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। इस दौरान शिवेन्द्र सिंह, प्रदीप मोदनवाल, रणंजय सिंह, आरती देवी, दुर्गावती, सोनाक्षी आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद