{"_id":"682a30ab3566fb1eac05fb46","slug":"council-children-will-learn-the-essence-of-mythological-texts-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149457-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय बच्चे सीखेंगे पौराणिक ग्रंथों का सार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय बच्चे सीखेंगे पौराणिक ग्रंथों का सार
Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में इसी माह ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होगा, लेकिन इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी सुबह 7 से 10 स्कूलों को संचालित करना है। शिक्षा महानिदेशक के निर्देश क्रम में इस दौरान समर कैंप आयोजित कर विभिन्न गतिविधियां कराई जानी है। इन गतिविधियों में संस्कृति विभाग की 10 दिवसीय कार्यशाला भी समाहित की गई है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान संस्कृति विभाग की तरफ से बीएसए कार्यालय को पत्र प्राप्त हुआ है जिसके बाद इनकी कार्यशाला को भी समर कैंप का हिस्सा बना दिया गया है।
जनपद में 1705 परिषदीय स्कूलों का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से किया जाता है। मौजूदा समय में 2.48 लाख विद्यार्थी इन स्कूलों में नामांकित हैं। इनके लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप के जरिए पर्यावरण संरक्षण से लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन होना है। संस्कृति विभाग की 10 दिवसीय कार्यशाला भी समर कैंप का हिस्सा बनाया गया है। सदर के किसी एक परिषदीय स्कूल में 10 दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी जिसे स्मार्ट क्लास की मदद से सभी परिषदीय स्कूल के विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। कार्यशाला में श्रीरामचरितमानस पाठन, गायन, रामायण आधारित चित्रकारी, मुख सज्जा, मुखौटा, क्विज, प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इससे परिषदीय स्कूल के बच्चे पौराणिक ग्रंथों की महत्वता व जीवंतता की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
-- -- -- -
संस्कृति विभाग की तरफ से 10 दिवसीय रामायण आधारित कार्यशाला के लिए अनुमति मांगी गई थी। अनुमति समर कैंप के दौरान की दी गई है। कार्यशाला के जरिये वह पौराणिक ग्रंथ की अच्छाईयों को आत्मसात कर इसकी शिक्षाओं को जीवन में उतारने का हुनर सीख सकेंगे। रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी