{"_id":"69c1a9aae1d1952ff904beac","slug":"council-children-will-have-books-in-their-hands-from-the-first-day-of-the-session-maharajganj-news-c-206-1-go11002-173961-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सत्र के पहले दिन से परिषदीय बच्चों के हाथ में होंगी किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सत्र के पहले दिन से परिषदीय बच्चों के हाथ में होंगी किताब
विज्ञापन
डिमांड के सापेक्ष मिल चुकी हैं 81 फीसदी किताबें
बीआरसी तक 27 मार्च तक पहुंचाने का निर्देश
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों में इस बार नया सत्र शुरू होते ही बच्चों के हाथ में किताब होगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय की तरफ से इस बार लगभग 81 फीसदी किताबें जनपद को उपलब्ध कराई हैं जिन्हें बीआरसी भेजने में विभाग जुटा है।
जनपद में 1500 से अधिक स्कूलों का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मे है। इसमें लगभग दो लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। डीसी कम्युनिटी बेसिक दिव्य पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को पहले ही दिन से किताबें उपलब्ध कराने के लिए विभाग ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। जनपद में 12 बीआरसी हैं जहां किताबें 27 मार्च तक पहुंचाई जाएंगी।
सत्र की शुरुआत 1 अप्रैल तक अधिकांश विद्यालयों तक किताबें पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। बताया कि डिमांड के सापेक्ष जनपद में 81 फीसदी किताबें आ गई हैं। मिली किताबों की संख्या एक लाख 73 हजार 950 है।
विज्ञापन
विद्या समीक्षा केंद्र से रखी जा रही नजर
डीसी कम्युनिटी बेसिक ने बताया कि इस बार बेसिक के बच्चों तक पहुंच रही किताबों की निगरानी राज्य स्तर से कर रहा। सत्यापन के लिए किताब वितरण एप नये फीचर के साथ जारी किया गया है जिसमें लोकेशन बेस्ड अपडेट प्रधानाध्यापक करेंगे। समय पर किताब पहुंचे इसके लिए यह व्यवस्था की गई है।
वर्जन
जनपद में सभी कक्षा की किताबें लगभग पहुंच चुकी हैं। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से बच्चों के हाथ में किताब रहेगी।
-रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महराजगंज।