फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   corona veccine.

लोगों का उत्साह बढ़ा तो कम पड़ गया टीका

Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona veccine.
लोगों का उत्साह बढ़ा तो कम पड़ गया टीका
विज्ञापन

जिले में 936 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों का उत्साह बढ़ा तो जिले में टीका ही कम पड़ गया। यही कारण है जिले में मंगलवार को सिर्फ कुछ केंद्रों पर टीका लगा। वहां 936 लोगों को टीका लगाया गया। केंद्रों पर टीक उपलब्ध रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। 1 जुलाई से वृहद टीकाकरण अभियान के लिए तैयारी की जा रही है।
मंगलवार को जिला अस्पताल टीका लगवाने के लिए लंबी कतार लग गई। यहां भी करीब 80 लोगों को टीका लग सका। इसके बाद तमाम लोग बिना टीका लगवाए ही वापस चले गए। काफी समय तक कतार में खडे़ रहने की बाद भी टीक नहीं लगा सका। रमेश, नीरज, सत्येंद्र ने बताया कि भीड ज्यादा हो गई। जब तक नंबर तब तक टीका ही समाप्त हो गया, जिससे वापस जाना पड़ा। इसी तरह के हालात जिले के अन्य केंद्रों पर रही।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीके की कमी है। डिमांड भेजी गई है। जल्दी टीका उपलब्ध हो जाएगा। बुधवार को भी कुछ टीके मिल जाएंगे। जिसे केंद्रों पर भेजा जाएगा। वृहद टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। गांव गांव कैंप लगाकर टीका लगाया जाएगा। विभाग की ओर से सभी महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed