{"_id":"6455537d62f213021602fef4","slug":"corona-positive-active-maharajganj-news-c-7-1-153786-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 21 सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिले में 11 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 21 सक्रिय
विज्ञापन
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह कोविड जांच कर रही है। शुक्रवार को दो ब्लॉकों के कुल 11 मरीज कोरोना से संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल सक्रिय केस 21 हो गए हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन किया जाए। भीड़ वाले स्थानों पर मास्क जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। किसी प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत जांच कराएं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बृजमनगंज में पांच जबकि सिसवां ब्लाॅक में छह लोग संक्रमित मिले हैं। जिले स्तर पर महिला अस्पताल में तीन सदस्यों की टीम कोविड जांच के लिए लगी है। मरीजों का जरूरी उपचार के साथ ही संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया गया है। सतर्क रहने की जरूरत है। संवाद