{"_id":"60b27b218ebc3e7fff61418b","slug":"corona-killed-one-more-14-infected-maharajganj-news-gkp3961949183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने ली एक और जान, 14 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने ली एक और जान, 14 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना ने ली एक और जान, 14 संक्रमित
महराजगंज। कोरोना से शनिवार को जिले में एक और जान ले ली। 1016 नमूनों की कराई गई जांच में 14 लोग संक्रमित मिले हैं। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की सेहत की जांच समय-समय पर की जा रही है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक 12163 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सक्रिय केस 315 हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11610 पहुंच गई है। कोरोना से अब तक 118 मरीजों की जान जा चुकी है।होम आइसोलेशन 170 मरीज हैं। इनकी देखभाल स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 536386 नमूनों की जांच हो चुकी है। 522591 निगेटिव आए हैं। शनिवार को 1016 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोविड अस्पताल में 24 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के प्रति हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रही हैं।
अब तक 1,79,822 लोगों को लग चुका टीका
महराजगंज। जिले में शनिवार को 1200 लक्ष्य के सापेक्ष 798 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 56 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था है। 16 जनवरी से 28 मई तक 1,79,824 लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि टीकाकरण की गति को तेज करने का प्रयास किया जा रहा है। 16 जनवरी से 28 मई तक 17,623 फ्रंट लाइन वर्कर, 18680 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लग चुका है। 45 साल से अधिक उम्र के 71,999 लोगों को टीका लगा है। वहीं 60 साल के 71,520 लोगों को टीका लग चुका है। कुल 1,79,822 लोगों को टीका लगा है। प्रथम डोज 1,42,192 लोगों ने लगवाया है। दूसरा डोज 37,632 लोगों को लग चुका है। बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के देवघट्टी गांव के पंचायत भवन पर शनिवार को शिविर लगा कर टीकाकरण किया गया। जिसमे क्षेत्र के देवघट्टी, नरायनपुर,मंगलापुर खैरहवां से आये 100 लोगों को टीका लगा। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र ग्राम सभा परसाराजा एवं सीएचसी मिठौरा में शनिवार को कोरोना रोधी टीकाकरण हुआ, जिसमें परसा राजा में 40, सीएचसी मिठौरा में 10 लोगों को टीका लगा। पनियरा पीएचसी पर 70 लोगों को टीका लगा।