फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CORONA increese in Nepal border area

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना के मरीज

Fri, 20 Aug 2021 06:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
CORONA increese in Nepal border area
नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बढ़े कोरोना के मरीज, सरहद पर अलर्ट
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र रूपनदेही जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर 15 दिनों के लिए रात्रि लाकडाउन बढ़ाया गया है। पिछले चौबीस घंटे में 42 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। नेपाल में बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रूपनदेही जिला प्रशासन ने भारत से आने वाले लोगों पर कड़ाई शुरू कर दी है। वहीं, सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है।
भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले में कोरोना मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में 42 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य कार्यालय रूपनदेही के अनुसार 189 लोगों पर आरटीपीसीआर टेस्ट में 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। रूपनदेही में अब तक 30,075 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है और 29,100 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिले में अब तक 521 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में फिल्हाल 456 लोग सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल के प्रबंधन डॉ. राजेन्द्र खनाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बुटवल उपमहानगर पालिका में 16, तिलोट्टा नगर पालिका में आठ और देवदहा नगर पालिका में सात, सैनमीना नगर पालिका में 5, सिद्धार्थनगर नगर पालिका में 3, कंचन, शुद्धोधन और समरीमई गांव में 1/1 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई है। बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर प्रशासन ने 15 दिनों के लिए रात्रि लाकडाउन की अवधि बढ़ाते हुए सरहद पर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed