{"_id":"6883dbb00911173723093cfd","slug":"copy-mafia-on-the-radar-of-intelligence-wing-maharajganj-news-c-206-1-go11002-155541-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खुफिया विंग के रडार पर नकल माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खुफिया विंग के रडार पर नकल माफिया
Sat, 26 Jul 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को जनपद के 18 केंद्रों पर होनी है। परीक्षा में 7,992 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जीएसवीएस सभागार में पर्यवेक्षण कर्मियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, सहायक केंद्र व्यवस्था, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आयोग के आब्जर्वर संतोष कुमार और डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुईं। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए खुफिया विंग नकल माफिया पर नजर रखे हुए है।
बैठक को संबोधित करते हुए आब्जर्वर ने कहा कि परीक्षार्थी किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर परीक्षा देने न पहुंचे। मोबाइल फोन बायोमेट्रिक जांच से पहले जमा कर लेना होगा। आयोग की तरफ से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से लैस बायोमेट्रिक मशीन सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दिया जाएगा। प्रश्न पत्र भी उसके साथ होगा।
परीक्षा के मद्देनजर किसी तरह का अफवाह नहीं फैलने पाए इसका ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ एटीएस व खुफिया विंग भी सक्रिय हो चुकी है। नकल माफिया इनके रडार पर हैं। संवाद