फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Convenience: Roadways buses will be reserved for two days for PCS-Pre.

Maharajganj News: यूएई और ओमान में रोजगार के अवसर का खुला पिटारा

Wed, 08 Oct 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Convenience: Roadways buses will be reserved for two days for PCS-Pre.
महराजगंज। सेवायोजन विभाग ने रोजगार महाकुंभ 2.0 के तहत संयुक्त अरब अमीरात व ओमान के लिए कंस्ट्रक्शन (निर्माण) क्षेत्र में रोजगार प्राप्ति के अवसरों का पिटारा खोल दिया है। दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ गोरखपुर के मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 14 व 15 अक्तूबर को है। एडमिट कार्ड के जरिए इसमें अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं जिसे पाने के लिए रोजगार संगम पर पंजीकरण से प्राप्त किया जा सकता है। जिला सेवायोजन अधिकारी ईशान प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों देशों में मिलाकर कुल 10 हजार से अधिक रिक्तियां हैं जिसके लिए चयन महाकुंभ के दौरान कंपनी अधिकारी करेंगे। बताया कि निर्माण क्षेत्र में कार्य के इच्छुक व प्रशिक्षित युवा विदेश में नौकरी पा सकते हैं।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाइजर, शटरिंग यूनिट, कारपेंटर, ड्राइवर, मोबाइल पंप आपरेटर, ट्रांजिट मिक्सर सहित अन्य पदों के लिए भर्ती होनी है जिसके लिए कंपनी के अधिकारी महाकुंभ में चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे। 24 हजार से लेकर 1.50 लाख रुपये तक मासिक वेतन के साथ रहने, खाने, उपचार इत्यादि का पूरा प्रबंध बहुराष्ट्रीय निर्माण कंपनी की तरफ से कराया जाएगा। इच्छुक युवा सबसे पहले रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करें जहां से उन्हें महाकुंभ में प्रवेश का एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। पंजीकरण के बाद जारी होने वाले क्यूआर कोड को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद जारी क्यूआर कोड में अभ्यर्थी का पूरा डेटा रिकॉर्ड रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed