फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Controversy over viral photo, two alleged BJP leaders clashed

Maharajganj News: वायरल फोटो पर विवाद, भिड़े दो कथित भाजपा नेता

Sun, 13 Jul 2025 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Jul 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Controversy over viral photo, two alleged BJP leaders clashed
परतावल। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो ने दो कथित भाजपा नेताओं के बीच विवाद उत्पन्न कर दिया है। विवाद इतना बढ़ गया कि रविवार को दोनों नेता एक दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंच गए। मामला सत्ता पक्ष का होने के कारण पुलिस भी असमंजस में पड़ी हुई है।
विज्ञापन


मामला बीते शनिवार का है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का आगमन होना था। जिले के कतरारी सीमा पर क्षेत्रीय विधायक के साथ सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। राज्यपाल का काफिला रूका और माल्यार्पण का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

उनके जाने के बाद सोशल मीडिया पर नेताओं ने माल्यार्पण करते हुए फोटो वायरल करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक कथित भाजपा नेता के फेसबुक आईडी से वायरल एक फोटो ने हंगामा खड़ा कर दिया। एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि व कथित भाजपा नेता के चेहरे पर कालिख पोती हुई फोटो वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर वह बौखला गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। गलती का एहसास होने पर दूसरे नेता ने वायरल फोटो को डिलीट कर दिया। हालांकि इसके बावजूद भी मामला शांत नहीं हुआ। रविवार को जिस नेता का फोटो वायरल हुआ था वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से केस दर्ज करने की मांग की।

उनका कहना था कि राजनीतिक छवि को धूमिल करते हुए अपमानित करने का प्रयास किया गया है। वहीं कुछ देर बाद दूसरे नेता भी तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त नेता और उनके समर्थकों द्वारा धमकी दी गई है। रविवार को यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। वहीं विपक्षी दलों के नेता भी दिनभर इसी घटना की चर्चा करते नजर आए।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रकरण के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed