फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Controversy over bursting firecrackers, video goes viral

Maharajganj News: पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद, वीडियो वायरल

Sun, 03 Nov 2024 03:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Nov 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Controversy over bursting firecrackers, video goes viral
भिटौली। थाना क्षेत्र के पिपरा खादर में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने दरवाजे पर पटाखा फोड़ने से मना किया तो पटाखा फोड़ रहे कुछ लोग मारपीट पर आमादा हो गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कमलेश चौरसिया ने बताया कि आरोपियों को कई बार पटाखा फोड़ने से मना किया। बार-बार यह हमारे दरवाजे पर आकर देर रात तक पटाखा फोड़ते रहे। लेकिन, वह सभी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। जब पटाखा फोड़ने से मना किया तो उन्होंने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार वैश्य के अनुसार दोनों पक्ष से राजेश चौरसिया, गौरव चौरसिया, शिवम चौरसिया, नागेंद्र चौरसिया, आकाश चौरसिया एवं शत्रुघ्न चौरसिया पर शांति भंग में पाबंद किया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed