फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Contract lineman dies due to electric shock, family members protest

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 May 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 18 May 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies due to electric shock, family members protest
बृजमनगंज। मुरादपुर में बिजली ठीक करते समय संविदा लाइनमैन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन पर बैठ गए। उपजिलाधिकारी और पूर्व विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे मुरादपुर गांव की बिजली खराब हो गई। लोगों ने इसकी सूचना हाइडिल को दी। करीब दो बजे धानी फीडर से बरडांड टोला परसपुर निवासी संविदा कर्मी त्रिभुवन (30) तीन अन्य बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा और पोल पर चढ़कर गड़बड़ी दुरुस्त करने लगा। अन्य कर्मी नीचे खड़े थे। तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर ही स्वजन मुआवजे की मांग को लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी फरेंदा नवीन चंद व भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और मदद करने का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed