फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Contract lineman died due to electric shock, family members blocked Farenda road

Maharajganj News: करंट लगने से संविदा लाइनमैन की मौत, परिजनों ने फरेंदा मार्ग किया जाम

Thu, 24 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 24 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman died due to electric shock, family members blocked Farenda road
नीरज की मौत के बाद जिला अस्पताल के सामने परिजनों ने लगाया जाम, इस दौरान महिलाओं को हटाती पुलिस।
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा रानी निवासी संविदा लाइनमैन 21 वर्षीय नीरज सिंह की बुधवार सुबह रुधौली भावचक में बिजली पोल पर फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने फरेंदा मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद परिजनों ने एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया। एसडीएम ने मामले की जांच एसडीओ विद्युत को सौंपी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नीरज बुधवार सुबह करीब आठ बजे बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े थे। बताया गया कि उनके सहयोगी लाइनमैन ने शटडाउन लिया था, लेकिन काम के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई बहाल हो गई। इससे नीरज को करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन नीरज को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों को लगा कि बिजली विभाग का कोई अधिकारी आएगा, लेकिन मौके पर कोई नहीं दिखा। फोन करने पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने परिजनों के साथ सुबह करीब नौ बजे फरेंदा मार्ग जाम कर दिया। इमरजेंसी सेवा से जुड़ी गाड़ियाें को आने जाने दिया गया, लेकिन अन्य गाड़ियां रोक दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता महेंद्र ने कहा कि शटडाउन में बिजली कैसे आ गई, यह समझ में नहीं आ रहा है। मामले में कसूरवार पर कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बगैर महिला पुलिस को साथ लिए पुलिस ने महिलाओं से बदसूलकी की। सख्ती बरतते हुए धक्का-मुक्की कर जाम समाप्त कराने का आरोप है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
नीरज के पिता महेंद्र सिंह खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि उनकी मां संगीता गृहिणी हैं। नीरज परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। उनके बड़े भाई दीप नारायण पढ़ाई करते हैं और सबसे बड़ी बहन सीमा की शादी नहीं हुई है। नीरज ने हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त की थी और परिवार का आर्थिक बोझ उठाने के लिए संविदा पर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम, सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय, नगर चौकी इंचार्ज अरुण सिंह और नायब तहसीलदार देश दीपक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। नीरज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों ने मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed