फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Contract Bus service Stoped with one week

रोडवेज की अनुबंधित बस सेवा एक सप्ताह से बंद

Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Contract Bus service Stoped with one week
रोडवेज की अनुबंधित बस सेवा एक सप्ताह से बंद
विज्ञापन

चौक बाजार (महराजगंज)। स्थानीय क्षेत्र के टीकर चौराहे से चौक होते हुए गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बस की सेवा कई दिनों से बंद है। इससे ग्रामीणों को गोरखपुर आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, टीकर चौराहे से गोरखपुर के लिए रोडवेज की एक अनुबंधित बस चलती थी। बस सुबह सात बजे टीकर से गोरखपुर के लिए जाती थी। इससे यहां के लोग गोरखपुर की यात्रा आसानी से कर पाते थे, लेकिन एक सप्ताह से बस नहीं चल रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बस का संचालन नहीं होने से पड़री खुर्द, सेखुई, वनग्राम वासी, खोस्टा, टीकर, परसौनी, सोहगौरा, करौता, रुदलापुर, पिपरा सोनाड़ी, ओबरी, चौक, समेत अन्य गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले
बस का संचालन बंद हो जाने से गोरखपुर जाने-आने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क पर खड़े होकर ऑटो का इंतजार करना पड़ता है। समय से नियत स्थान पर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। -मंद्रिका, चौक बाजार
अनुबंधित बस नहीं चलने से परेशानी हो रही है। पता नहीं किन कारणों से बस का संचालन बंद हो गया है। जिम्मेदारों को जनता की समस्याओं से मतलब नहीं रह गया है। -प्रेम चौहान, बरगदही बसंतनाथ
निजी बस चलती है, वह भी कब जाएगी, कोई निश्चित नहीं रहता है। अनुबंधित बस से गोरखपुर जाने में 100 रुपया किराया लगता है, लेकिन निजी बस, जीप से जाने में 30 रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है। -राजकिशोर प्रजापति, चौक बाजार
बस नहीं चलने से यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है। धूप में सड़क किनारे खड़े होकर ऑटो या फिर प्राइवेट वाहन का इंतजार करना पड़ता है। -दीपक वर्मा, चौक बाजार

वर्जन
सवारियां कम मिलने के कारण बस का संचलन बंद कर दिया गया। अगर इस रूट पर सवारियों की संख्या ठीक रही तो आने वाले दिनों में अनुबंधित बस सेवा फिर शुरू हो जाएगी।
-महेंद्र पांडेय, एआरएम, महराजगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed