फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Continuously increasing number of fever victims, crowd in hospitals

Maharajganj News: बुखार पीड़ितों की लगातार बढ़ रही संख्या, अस्पतालों में भीड़

Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 09 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Continuously increasing number of fever victims, crowd in hospitals
महराजगंज। मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। इससे मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखते हुए बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार से भी अधिक संख्या में मरीज उपचार को पहुंचे। मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी, गले में दर्द, जोड़ व मांसपेशियों के दर्द की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद एहतियात और जरूरी दवाओं के सेवन का सुझाव दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सुबह से ही बीमारों की भीड़ जुट रही है। मंगलवार को भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ की अधिकता रही। 956 मरीज ओपीडी में देखे गए, जिसमें से लगभग 200 मरीज बुखार, जुकाम और दर्द से पीड़ित थे। खून की जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही मरीजों को दवा के प्रयोग और एहतियात बरतने की सलाह चिकित्सकों ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ मरीज यहां ऐसे भी पहुंचे जिन्होंने बताया कि लगभग 15 दिन दवा सेवन से वायरल बुखार तो ठीक है, लेकिन भूख नहीं लग रही न खाने की इच्छा हो रही है। चिकित्सकों ने उनकी समस्या के अनुसार दवाओं के बारे में जानकारी दी।

दवा काउंटर की मशीन लगी, एक्स-रे मशीन की दूर हो रही गड़बड़ी
जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ी भीड़ के चलते मरीजों को दवा के लिए 15-20 मिनट कतारबद्ध होना पड़ रहा है। बीमार होने के चलते देर तक लाइन लगाने में मरीजों की असुविधा को देखकर दवा काउंटर पर छोटी अलाउसमेंट मशीन लगा दी गई है। मरीजों से दवा की पर्ची जमा करा ली जाती है। इसके बाद एक-एक मरीज को मशीन के जरिए बुलाकर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल की मैन्युअल एक्स-रे मशीन पिछले दिनों से खराब थी। मरीजों की संख्या बढ़ते देख इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को मशीन की गड़बड़ी ठीक करने में कारीगरों की टीम जुटी रही।
जिला अस्पताल में आने वाले हर मरीज की जांच कर दवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। मैन्युअल एक्स-रे मशीन भी ठीक कराई जा रही है।
-डाॅ. एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed