{"_id":"5a088dc04f1c1b76678bad29","slug":"contesant-nomition-return-to-chek-on-election-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद जिले के निकायों में अध्यक्ष पद के 74 दावेदार, नामांकन वापसी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद जिले के निकायों में अध्यक्ष पद के 74 दावेदार, नामांकन वापसी आज
maharaganj
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
CHUNAV
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज है। 11 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसके बाद विधिमान्य प्रत्याशियों की संख्या घोषित की गई। जांच के बाद अध्यक्ष पद के 74 और सदस्य पद के 649 प्रत्याशी सही पाए गए। महराजगंज नगर पालिका में सदस्य पद के सबसे अधिक 145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य पद पर सबसे कम आनंदनगर में 53 प्रत्याशी हैं। सभी नगर निकायों में 113 वार्ड हैं और 141 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। 1 लाख 12 हजार 488 वोटर हैं। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लिए जाने की तिथि 13 नवंबर हैं। 14 नवंबर को चिंह आंवटन होगा।
महराजगंज नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 14, नगर पालिका नौतनवां में 7, नगर पंचायत सोनौली 15, घुघली 12, सिसवा 8, आनंदनगर 8 और नगर पंचायत निचलौल से 10 प्रत्याशी हैं। सदस्य पद के लिए नगर पालिका महराजगंज से 145, नौतनवां में 113, सोनौली में 92, घुघली में 66, सिसवा में 102, आनंदनगर में 53 और नगर पंचायत निचलौल में 78 प्रत्याशी है। नगर पालिका महराजगंज और नौतनवां में 25-25 वार्ड हैं। वहीं नगर पंचायत घुघली और फरेन्दा में 11-11 वार्ड हैं। नगर पंचायत सिसवा में 14 वार्ड, निचलौल में 13 वार्ड और नव सृजित नगर पंचायत सोनौली में 14 वार्ड हैं। इन सभी वार्डो में विभिन्न स्थानों से कुल 649 प्रत्याशी चुनाव मैदान में भाग्य आजमाने उतरे हैं। प्रत्याशियों के वास्तिवक संख्या की जानकारी नामांकन वापसी के बाद तय होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजात शत्रु शाही ने बताया कि दाखिल हुए सभी पर्चों की जांच हुई और उसमें विधि मान्य प्रत्याशी अध्यक्ष 74 पाए गए। 13 नवंबर को नामांकन वापसी का समय है। आयोग के दिशा निर्देश के मुताबिक सभी प्रत्याशियों के पर्चे की जांच की गई। चुनाव चिंह का आवंटन का 14 नवंबर को होगा। निर्वाचन के से जुडे़ कार्यों को समयबद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आयोग की वेबसाइट पर सभी सूचनाएं अपडेट की जा रही है।