{"_id":"667833c49bd88ba0c908dd31","slug":"consumers-troubled-by-low-voltage-demonstrated-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-125265-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 23 Jun 2024 08:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत परसामलिक फीडर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेवतरी में आए दिन फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने रविवार को ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
उपभोक्ताओं ने कहा कि इस उमस भरी गर्मी में जीवन गुजारना कठिन हो गया है। ऐसे में प्रतिदिन फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। अखिलेश यादव, बेचन गुप्ता, रामपत भारती, शिवप्रसाद अग्रहरी, गणेश अग्रहरी, सफीक अहमद, नरसिंह ने बताया कि बीते मई में ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद विभाग की ओर से मरम्मत कराने के बाद ट्रांसफाॅर्मर लगवाया गया। जबसे ट्रांसफाॅर्मर लगा है उसी दिन से ट्रांसफाॅर्मर से तेल गिर रहा है और रोजाना फाल्ट और लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। लाइनमैन ने वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन वह भी असफल रहा। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद