{"_id":"6a04ec5a84625d00460c0515","slug":"consumers-file-statement-against-bank-for-not-paying-deposit-amount-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-177237-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमा रकम का भुगतान नहीं करने वाली बैंक के खिलाफ उपभोक्ताओं का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमा रकम का भुगतान नहीं करने वाली बैंक के खिलाफ उपभोक्ताओं का बयान दर्ज
विज्ञापन
समय पूरा होने के बाद भी उपभोक्ताओं का नहीं हो रहा भुगतान
ठूठीबारी। एक निजी बैंक की ओर से उपभोक्ताओं का समय सीमा पूरा होने के बाद भी जमा रुपये न देने पर उच्चस्तरीय जांच के साथ ही पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुटा है। बुधवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने बैंक के खिलाफ निचलौल सीओ ऑफिस पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।
जानकारी के अनुसार, एक बैंक की शाखा ठूठीबारी में 13 सितंबर 2017 से संचालित है। कंपनी द्वारा कमीशन बेस पर लगभग एक दर्जन क्षेत्र के नवयुवकों को एजेंट बनाया गया। एजेंट जितना अधिक रुपया विकास निधि में जमा कराते थे उतना अधिक उनको कमीशन मिलता था। कमीशन के चक्कर में एजेंट भोले-भाले मजदूर, दुकानदार, किसानों को प्रोत्साहित कर झांसे में लेकर डेली, महीने में अपने क्षमता के अनुसार दो सौ से लेकर पांच सौ रुपये संस्था में खाता खोलवाकर रुपये जमा कराए और खाताधारकों को साल भर पूरा होने पर बेहतर ब्याज समेत मूलधन एकमुश्त देने का वादा किया था।
समय सीमा पूरा होने के बाद भी जब खाताधारकों को जमा रुपये नहीं मिले तो आक्रोशित होकर 17 अप्रैल को बैंक शाखा पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए ठूठीबारी कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था। उपभोक्ताओं ने बताया की जनवरी माह से ही बैंक कर्मचारी बैंक बंद कर फरार है।
विज्ञापन
खाताधारक अनिल वर्मा, शत्रुघ्न प्रजापति, कृष्णा मुरारी रौनियार, गीता देवी, विश्वनाथ प्रसाद गुप्त, गोविन्द चौहान, लक्ष्मण रौनियार, अंजनी गुप्ता, मीना गुप्ता, मैनुद्दिन, अनीता गुप्ता, रिंकी मोदनवाल, मेराज कुरैशी, किरन गुप्ता, सुशीला, मीरा, प्रभावती, अंशु, सुबोध, जाहिदा, अलीअहमद, नेबूलाल, अनिल यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि जमा रुपये ब्याज समेत अगर नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि खाताधारकों की शिकायत पर क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड के खिलाफ रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है उपभोक्ताओं का बयान दर्ज कर विधिक कार्रवाई चल रही है।