फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consumers face a bill of Rs 2.46 lakh after smart meter installation

Maharajganj News: स्मार्ट मीटर लगने के बाद आ गया 2.46 लाख का बिल, उपभोक्ता परेशान

Sat, 03 Jan 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Consumers face a bill of Rs 2.46 lakh after smart meter installation
10 जुलाई को पुराना मीटर हटाकर लगाया गया था स्मार्ट मीटर
विज्ञापन

अधिक बिल बकाया होने की बात कह विभाग ने काट दिया है क्नेक्शन
परसामलिक। ग्राम पंचायत लक्ष्मीनगर में एक उपभोक्ता के घर स्मार्ट मीटर लगने के बाद 2.46 लाख बिल आने का मामला सामने आया है। जबकि पुराना मीटर बदलते वक्त उपभोक्ता ने 676 यूनिट बिजली का 8500 रुपये का बिल जमा किया था। विभाग ने अधिक बिल बकाया रहने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया है। पूरा परिवार तीन महीने से अंधेरे में रहने को अभिशप्त है।

गांव निवासिनी सुशीला ने नौतनवा विद्युत उपखंड अधिकारी को मामले में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते 10 जुलाई को उसका पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया। मीटर बदलते वक्त 676 यूनिट का 8,500 रुपये बिल जमा किया गया था। स्मार्ट मीटर लगने के बाद विभागीय लापरवाही के कारण 2,46,857 रुपये का बिल जारी कर दिया गया। इसको लेकर गरीब परिवार काफी परेशान है। आरोप है कि गलत बिजली का बिल जारी करके विभाग ने बिजली का कनेक्शन काट दिया है। बीते तीन महीने से परिजन अंधेरे में रहने को विवश है। पीड़िता सुशीला ने जनसुनवाई के माध्यम से विद्युत मंत्री एके शर्मा को भी प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की थी, मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed