{"_id":"6586f606104d5b6a5604ffd1","slug":"consumers-angry-due-to-lack-of-staff-at-ots-counter-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12334-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ओटीएस काउंटर पर कर्मी न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ओटीएस काउंटर पर कर्मी न होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश
Sat, 23 Dec 2023 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 23 Dec 2023 08:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो
निचलौल। शहर स्थित विद्युत उपकेंद्र के ओटीएस काउंटर पर तीन दिन से कर्मी न होने के चलते शनिवार को बिजली उपभोक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी की। गनीमत रहा की मामला बढ़ने से पहले कुछ लोगों के समझाने पर उपभोक्ता शांत होकर निराश होते हुए वापस घर लौट गए।
विद्युत उपकेंद्र पर पहुंची संगीता देवी, दिनेश, विनोद, विनय, हदीशुन निशा आदि ने कहा कि ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए तीन दिन से वह विद्युत उपकेंद्र आ रहे हैं। लेकिन वहां पर कोई कर्मी मौजूद नहीं है। योजना का लाभ लेने के लिए अब सीमित समय बचा है। ऐसे में वह लोग काफी परेशान हैं। लेकिन विभाग के जिम्मेदार उनकी समस्याओं से बेखबर हैं।
अधिशासी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी ने कहा की काउंटर पर तैनात बाबू की शिकायत मिलने पर स्थानांतरण कर दिया गया है। डिविजन के एक बाबू को तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान करा लिया जाएगा। संवाद