{"_id":"666a1d563e95c1538e032d74","slug":"construction-work-on-the-bad-road-going-to-bakuldiha-started-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-124510-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकुलडीहा जाने वाली बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकुलडीहा जाने वाली बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू
Thu, 13 Jun 2024 03:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
बकुलडीहा जाने वाली बदहाल सड़क का होता मरम्मत कार्य।
निचलौल। क्षेत्र के ओडवलिया से बकुलडिहा जाने वाली करीब नौ किलोमीटर पक्की सड़क करीब छह माह से बदहाल थी। सड़क की गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं। इस सड़क पर राहगीर अक्सर गिरकर चोटिल हो रहे थे। वही राहगीरों की समस्याओं को देख अमर उजाला अखबार ने बीते 19 मई को अपने अंक में सड़क के गड्डे बने आफत पैदल चलना भी हुआ दुश्वार नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद विभाग के जिम्मेदारों की नींद टूट गई। ऐसे में विभाग के जिम्मेदारों ने आनन फानन में बदहाल सड़क का निर्माण कार्य कराना शुरू करा दिया है।
वही बुधवार को निर्माण कार्य स्थल पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के जेई विकास गौतम ने कहा की निचलौल ठूठीबारी मार्ग स्थित ओडवलिया से बकुलडीहा जाने वाली सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी थी। जिसके चलते झरवलिया, मैरी, जिला गोसदन के साथ करीब आधा दर्जन गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इतना ही नहीं चंदन नदी पर पुल का निर्माण होने जाने के बाद से इस सड़क के रास्ते नौतनवा विधानसभा के भी दर्जनों गांवों के लोग गुजरते हैं। इस सड़क को बनवाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। रकम मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की कोई धांधली न हो इसके लिए नियमित निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दी गई है।