फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction slowed due to Nali controversy in Muzuri

नाली विवाद से मुजुरी में निर्माण गति हुई धीमी

Sun, 22 Apr 2018 12:46 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 22 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
Construction slowed due to Nali controversy in Muzuri
नाली विवाद से मुजुरी में निर्माण गति हुई धीमी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज/मुजुरी। पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुजुरी में नाली विवाद के कारण सड़क व नाली के निर्माण रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। काम पूरा कराने के लिए निर्धारित समय सीमा छह माह पहले ही खत्म हो गई और अब तक काम पूरा नहीं हो सका। मुजुरी में काम पूरा न होने का खामियाजा ग्राम पंचायत जर्दी, माधोनगर व रजौड़ा कला के लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। मुजुरी की वजह से इन तीनों गांवों में चल रहे निर्माण कार्यों को पूरा कराने के लिए दूसरी किस्त नहीं जारी हो पा रही है। परिणामस्वरूप मुजुरी के अलावा तीन अन्य गांवों में विकास कार्यों की गति धीमी हो गई है।
विज्ञापन


एकीकृत विकास योजना के तहत 2016-17 में पनियरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुजुरी, माधोनगर, रजौड़ा कला तथा जर्दी का चयन किया गया था। इन चारो गांवों में करीब 7.93 करोड़ से इंटरलाकिंग, नाली निर्माण कराने की योजना बनाई गई। इन कार्यों के लिए चारो गांवों में 3.96 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई। शासन स्तर से जारी इस रकम से प्रस्तावित कार्य छह माह में पूरे किए जाने थे। इस बीच निर्धारित समय से छह माह का अधिक समय बीत गया और अब तक मुजुरी में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। बताया जाता है कि मुजुरी में नाली विवाद की वजह से काम कई महीने से बंद है। यहां ग्रामीणों में नाली को लेकर आपस में विवाद है। ग्रामीण निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी का कहना है कि मुजुरी गांव में नाली निर्माण को लेकर जो विवाद था, उसे हल करा लिया गया है। मौके पर गिट्टी गिरवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed