{"_id":"6abec8d7d6578a0aab0b239a","slug":"consignment-of-gold-jewelry-worth-251-crore-nepalese-rupees-seized-in-bhairahawa-woman-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186213-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भैरहवा में 2.51 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य की सोने के आभूषण की खेप बरामद, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भैरहवा में 2.51 करोड़ नेपाली रुपये मूल्य की सोने के आभूषण की खेप बरामद, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
बेलहिया सीमा पार कर भैरहवा पहुंचा करोड़ों का सोना, 2.605 किलोग्राम के आभूषण में मिला एक किलोग्राम सोना
भारत-नेपाल सीमा के दोनों तरफ निगरानी पर उठे सवाल
सोनौली। नेपाली सुरक्षा बलों ने भैरहवा में बृहस्पतिवार को 2.51 नेपाली रुपये का सोना बरामद किया है। आरोपी महिला को 2.605 किलोग्राम के आभूषण के साथ बेलहिया नाका से महज 500 मीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के बाद सीमा पर निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सिद्धार्थनगर नगरपालिका-एक स्थित शांतिगेट चेक प्वाइंट पर सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल और इलाका प्रहरी कार्यालय बेलहिया की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान काठमांडो निवासिनी ईला पटेल (46) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 2.605 किलोग्राम पीले धातु के आभूषण बरामद किए गए। आभूषणों की जांच में करीब एक किलो शुद्ध सोना मिलने की पुष्टि हुई। बरामदगी के बाद सबसे अहम सवाल बेलहिया सीमा की निगरानी व्यवस्था को लेकर उठ रहा है।
भारत-नेपाल सीमा पर लोगों और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों का तंत्र मौजूद है। इसके बावजूद इतनी बड़ी मात्रा में सोना बेलहिया सीमा पार कर भैरहवा तक कैसे पहुंचा, यह जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बन गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना कहां से आया। इसे बेलहिया तक किस माध्यम से लाया गया और सीमा पार करते समय सुरक्षा जांच से यह खेप कैसे निकल गई। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे किसी संगठित तस्कर नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।
विज्ञापन
बरामद सोने और गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार कार्यालय, रुपन्देही को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच में सोने के स्रोत, बेलहिया सीमा पार करने के रास्ते और संभावित तस्करी नेटवर्क के बारे में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
नेपाल आर्म्ड पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट कृष्ण भट्टराई ने बताया कि सोने की मौजूदा कीमत के हिसाब से 2.5 करोड़ नेपाली रुपये आंकी गई है। जब्त की गई ज्वेलरी और गिरफ्तार ईला पटेल को जांच और आगे की कार्रवाई के लिए भैरहवा कस्टम ऑफिस, रूपनदेही भेज दिया गया है। इस बारे में, भैरहवा कस्टम्स ऑफिस के चीफ कस्टम ऑफिसर हरिहर पौडेल ने बताया कि जब्त की गई ज्वेलरी के बारे में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।