फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Connection will not be disconnected immediately due to arrears, relief will be given for 3 days

Maharajganj News: बकाया में तत्काल नहीं कटेगा कनेक्शन, 3 दिन मिलेगी राहत

Fri, 15 Aug 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Connection will not be disconnected immediately due to arrears, relief will be given for 3 days
महराजगंज। बिल बकाए में स्मार्ट मीटर से बिजली कटने पर उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट मीटर में लगे बटन को 10 सेकेंड तक दबाकर रखने से बिजली आ जाएगी। बकाया होने के बाद बिजली की यह सुविधा लगातार 72 घंटे तक मिलेगी। यदि इस दौरान भी बकाया नहीं जमा हुआ तो बटन दबाने के बाद भी बिजली नहीं आएगी। उपभोक्ता महीने में एक बार इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में चार लाख 47 हजार 554 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। बिजली चोरी और मीटर रीडिंग में गलत यूनिट डालकर बिल जारी करने व बिलिंग आदि समस्या से निजात के लिए बिजली निगम की ओर से सभी उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 47 हजार उपभोक्ताओं के परिसर पर स्मार्ट मीटर लग चुका है। बिजली निगम की ओर से पहले चरण में स्मार्ट मीटर लगाने की संचालित है। जिसमें शहरी क्षेत्रों, निकायों, ब्लाॅक व तहसील स्तर के सभी विभागों के कार्यालयों और जिला मुख्यालय और विकास भवन के समस्त विभागों में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ता मोबाइल फोन के माध्यम से आसानी अपना बिल भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed