फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congressmen took out pledge to remove inflation

कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out pledge to remove inflation
कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा
विज्ञापन

सक्सेना चौक से निकली पद यात्रा कोटा मुकुंदपुर गांव पहुंची, सरकार की नीतियों के खिलाफ बरसे कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को सुबह 11 बजे नगर के सक्सेना चौक से निकली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा कोटा मुकुंदपुर गांव पहुंची। इस बीच कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में असफल है।
पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों की जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। जनता के बीच सरकार की कथनी-करनी को बताया जा रहा है। देश में महंगाई एवं भ्रष्टाचार बढ़ गया है, जिससे जनता परेशान है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि पदयात्रा के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वर्तमान में महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश सचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि आने वाले वक्त जनता जरूर जवाब देगी। समाज के हर वर्ग के लोग परेशान हैं। युवा रोजगार के लिए परेशान हैं तो किसान खाद बीज के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा कि 17 नवंबर को बृजमनगंज, नौतनवां, 18 नंवबर को धानी, पनियरा एवं 19 नंवबर को सिसवां में विधानसभा वार प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने कहा कि पार्टी की ओर से मिले दिशा निर्देश के अनुसार सभी कार्यकर्ता पद यात्रा को सफल बनाएं। इस दौरान रमाकांति त्रिपाठी, गामा प्रसाद, अकील शेख, विनोद सिंह, नूरआलम, अनिल सिंह, श्रीराम सहानी, सुग्रीव, नूरआलम, राजू गुप्ता, अनवर अली, उमेश कन्नौजिया, संतोष मोदनवाल, अजय सिंह, सुहेल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed