फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress protested on collectorate

कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 12:17 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 22 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Congress protested on collectorate
कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। देश प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है। लूट, हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि जेल में भी हत्या की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में विधायक तक के नाम सामने आ रहे हैं, मगर सरकार कठपुतली बन कर सब देख रही है। आम आदमी की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। अधिकारी किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। जिससे भाजपा सरकार के प्रति किसानों में आक्रोश है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि समर्थन मूल्य योजना के तहत 200 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा कर सरकार ढिढोंरा पीट रही है, वहीं खाद के मूल्य में वृद्धि से किसान परेशान हैं। प्रदर्शन में विधि नारायण वर्मा, विनोद तिवारी, अफजल अब्बासी, राकेश गुप्ता, गोपाल शाही, राजू कुमार गुप्ता, कपिलदेव, रिजवान, पूर्णवासी, किरन जायसवाल, जग्गू प्रसाद, ज्ञानेंद्र पटेल, त्रियुगी पटेल, बीके आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed