{"_id":"6755f07c9bd91132e508aba4","slug":"congress-mla-going-to-gorakhpur-stopped-by-police-at-his-residence-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-137660-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर जा रहे कांग्रेस विधायक को पुलिस ने आवास पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर जा रहे कांग्रेस विधायक को पुलिस ने आवास पर रोका
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। गाेरखपुर के गीडा इलाके के अमटौरा गांव में निषाद परिवार के एक सदस्य की हत्या और मकान में आग लगाने की वारदात के मामले में पीड़ित परिजनों से रविवार को मिलने जा रहे फरेंदा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी को पुलिस ने उनके आवास पर ही राेक दिया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन का विरोध जताया।
गोरखपुर के अमटौरा गांव में निषाद परिवार के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या के मामले में पार्टी के आह्वान पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाला था। इसकी जानकारी हुई तो शनिवार की रात में ही पुलिस सिंहपुर ताल्ही स्थित विधायक के आवास पर पहुंच गई।
शनिवार की रात से रविवार की दोपहर 12 बजे तक पुलिस ने विधायक को आवास पर ही रोके रखा। आवास को चारों तरफ पुलिस टीम मुस्तैद रही। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। गरीबों पर अत्याचार हो रहा है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। फरेंदा थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए विधायक को गोरखपुर जाने से रोका गया था।