फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Condition of institutional delivery worsens, notice to 49 Asha workers

Maharajganj News: संस्थागत प्रसव की स्थिति खराब, 49 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस

Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Condition of institutional delivery worsens, notice to 49 Asha workers
महराजगंज। मंगलवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
विज्ञापन

अधीक्षक ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संस्थागत प्रसव अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में संस्थागत प्रसव की संख्या कम पाई जा रही है, वहां किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान यह सामने आया कि विभिन्न गांवों में अब भी बड़ी संख्या में प्रसव निजी अस्पतालों पर हो रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए अधीक्षक ने 49 आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जाकर महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लाभ के प्रति जागरूक करें और प्रसव केंद्र तक लाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed