फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Condition of government schools: Teachers were roaming in the campus, children were busy playing

सरकारी स्कूलों का हाल : परिसर में घूम रहे थे शिक्षक, बच्चे खेलने में मस्त

Thu, 13 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Condition of government schools: Teachers were roaming in the campus, children were busy playing
प्राथमिक विद्यालय विनटोलिया में बच्चे खेलते हुए।
महराजगंज। कड़ाई के बाद भी सरकारी स्कूलों की स्थिति नहीं सुधर पा रही है। बुधवार को स्कूलों की पड़ताल में कई विद्यालयों में शिक्षक विद्यालय परिसर में घूमते नजर आए, तो कई शिक्षक कुर्सी पर आराम फरमाते दिखे। वहीं बच्चे खेलने में मस्त थे। शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब दिखी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 9:44 बजे प्राथमिक विद्यालय विनटोलिया में बच्चे इधर-उधर खेलते नजर आए। जबकि शिक्षा मित्र सुनीता एक कक्षा में बैठी मिलीं। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बीआरसी पनियरा में ट्रेनिंग पर गए हैं। जबकि सहायक अध्यापक संजीव सिंह मौलागंज चौराहे पर किसी जरूरी कार्य से गए हैं। विद्यालय में तीन रसोइया नीला, कोईली और मीरा कार्यरत हैं। मध्याह्न भोजन में तहरी बना रही थीं।
विज्ञापन

शौचालय का फर्श टूटा मिला। विद्यालय में कुल 68 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें कक्षा 1 में 7, कक्षा 2 में 15, कक्षा 3 में 16, कक्षा 4 में 18 और कक्षा 5 में 14 छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:15 बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय अनंतपुर में कुछ बच्चे विद्यालय परिसर के बाहर खेलते हुए मिले। वहीं, विद्यालय में सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह कुर्सी पर बैठे मिले। विद्यालय में कुल 7 बच्चे उपस्थित रहे। यहां शौचालय खराब मिला। विद्यालय में गेट नहीं लगा है। इससे सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है। सहायक अध्यापक ने बताया कि उनकी वैकल्पिक ड्यूटी इस विद्यालय में दो दिनों के लिए लगाई गई है। वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक राघवेंद्र कुमार पांडेय बीआरसी पनियरा में ट्रेनिंग के लिए गए हुए थे। कक्षा 6 में 12, कक्षा 7 में 9 और कक्षा 8 में 6 बच्चे पंजीकृत हैं।
सुबह 10:45 बजे जंगल फरजंद अली प्राथमिक विद्यालय में कुछ बच्चे विद्यालय परिसर में खेलते मिले। वहीं, शिक्षामित्र अनिता पटेल बच्चों को देख रही थीं। विद्यालय में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी दे रहा है।
इससे पीने योग्य पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय का एक भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और अन्य भवनों में कुछ बच्चे जर्जर कक्षाओं में पढ़ाई करते नजर आए। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गौतम ने बताया कि विद्यालय में सहायक अध्यापक नागेंद्र कुमार चौधरी कार्यरत हैं। जबकि सहायक अध्यापक सुनीता छुट्टी पर हैं। कुल कक्षा 1 में 8, कक्षा 2 में 12, कक्षा 3 में 17, कक्षा 4 में 24 और कक्षा 5 में 15 बच्चे पंजीकृत हैं।
सुबह 11:15 बजे कंपोजिट विद्यालय सरडिहा में प्रधानाध्यापिका कैरोलीन बरामदे में कुर्सी पर बैठी मिलीं। जबकि कुछ बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे और अन्य बच्चे खेलते नजर आए। विद्यालय में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है।
प्रधानाध्यापिका कैरोलीन ने बताया कि विद्यालय में 5 सहायक अध्यापक दुर्गेश पटेल, मनोरमा सिंह, मंजू राव, विजय लक्ष्मी तिवारी और उपेंद्र पटेल कार्यरत हैं। साथ ही शिक्षामित्र इंदू यादव और शैलेन्द्र कुमार मिश्रा तैनात हैं।

विद्यालय में अनुचर सत्यनारायण दास भी कार्यरत हैं। विद्यालय में कुल कक्षा 1 में 13, कक्षा 2 में 13, कक्षा 3 में 18, कक्षा 4 में 13, कक्षा 5 में 16, कक्षा 6 में 24, कक्षा 7 में 18 और कक्षा 8 में 19 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed