फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Conclusion of the Syed Iftikhar Anjum Under-16 Cricket Tournament held at Nautanwa Inter College

Maharajganj News: कुशीनगर को हराकर पीपीगंज ने जीती ट्रॉफी

Thu, 22 Oct 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the Syed Iftikhar Anjum Under-16 Cricket Tournament held at Nautanwa Inter College
नौतनवा (महराजगंज)। नौतनवा इंटर कॉलेज में आयोजित सैयद इफ्तेखार अंजुम अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पीपीगंज की टीम ने कुशीनगर को 82 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

पीपीगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के खेल में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाया। पीपीगंज की तरफ से मोहम्मद जैद ने सर्वाधिक 54 और कृष्णा चौरसिया ने 36 रन का योगदान दिया। कुशीनगर की तरफ से सुधांशु तिवारी, शुभम कुशवाहा, शिवम शर्मा को क्रमश: एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम 21 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 87 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

फाइनल मैच का प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद जैद को दिया गया। मुख्य अतिथि मौलाना शब्बीर अहमद ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सैयद अफजाल, सैयद मोहम्मद अता, मोहम्मद वकार, नीरज शर्मा, रवि यादव, विकास यादव, करीम खान, सुंदर त्रिपाठी, दिनेश यादव, मोहम्मद इकबाल, कार्यालय अधीक्षक अशोक वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed