फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Computers were spoiled and obstructed in technical education

रखे-रखे खराब हो गए कम्प्यूटर, तकनीकी शिक्षा में बाधा

Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Computers were spoiled and obstructed in technical education
रखे-रखे खराब हो गए कम्प्यूटर, तकनीकी शिक्षा में बाधा
विज्ञापन

- सदर व पनियरा स्थित राजकीय इंटर कालेज में एडुकाम संस्था ने लगवाए गए थे कंप्यूटर शिक्षक न होने के कारण धीमी पड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले दो राजकीय इंटर कालेज में तकनीकी शिक्षा की रफ्तार शिक्षकों के अभाव में धीमी पड़ गई है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए एडुकाम द्वारा दिए गए कंप्यूटर रखे-रखे खराब हो गए हैं। कंप्यूटर लगवाने के साथ जिन शिक्षकों को संस्था ने रखा था, वह अब कार्य नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा का लाभ पाने से वंचित हैं। यदि जिम्मेदार इस दिशा में सार्थक पहल कर दें तो न सिर्फ छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल जाएगा, बल्कि उनके सफलता का प्रतिशत भी काफी बढ़ जाएगा।
जिले में संचालित होने वाले राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा व राजकीय इंटर कालेज पनियरा में एडुकाम संस्था द्वारा विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए थे। दो वर्ष तक विद्यार्थियों ने इसका लाभ भी उठाया, मगर इसके बाद वहां संस्था के माध्यम से कार्य करने वाले शिक्षक चले गए। शिक्षक के चले जाने के उपरांत अब दोनों ही विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा की रफ्तार बढ़ नहीं पा रही है। विद्यालयों में रखे-रखे जहां अधिकांश कंप्यूटर खराब हो गए, वहीं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी उसके लाभ से वंचित हुए। राजकीय इंटर कालेज पनियरा के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह अभी पिछले वर्ष आए हैं, लंबे समय से रखे जाने के कारण कंप्यूटर खराब हो गए। राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य दमयंती यादव ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षकों की तलाश की जा रही है, मगर कम पारिश्रमिक की व्यवस्था होने से कोई आने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षा प्रारंभ हो तो बढ़े तकनीकी ज्ञान
राजकीय इंटर कालेज पनियरा की कक्षा नौ की छात्रा विद्या प्रजापति व अर्चना गुप्ता ने कहा कि विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा प्रारंभ हो तो तकनीकी ज्ञान के स्तर का विकास हो। छात्र आयुष श्रीवास्तव ने कहा कि तकनीकी शिक्षा की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। राजकीय बालिका इंटर कालेज धनेवा की छात्रा सुनीता ने बताया कि लंबे समय से कंप्यूटर कक्ष के बंद होने के कारण उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षक मिलने पर ही दूर होगी समस्या : अशोक
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कंप्यूटर शिक्षक के मिलने के उपरांत ही समस्या दूर होने की संभावना है। उनके मिलने से जहां ठीक हालत में मौजूद कंप्यूटर का प्रयोग हो सकेगा, वहीं तकनीकी शिक्षा की रफ्तार भी बढ़ सकेगी। शिक्षक-अभिभावक संघ को भी इस पर निर्णय लेकर व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed