{"_id":"6570c9ccd58e963a5d02d122","slug":"complete-the-construction-of-pink-toilets-soon-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-11104-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिंक शौचालयों का निर्माण जल्द कराएं पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिंक शौचालयों का निर्माण जल्द कराएं पूरा
Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पिंक शौचालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराएं। परिसर को साफ रखें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी।
ये बातें सदर के खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा ने बुधवार को अपने कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सहायक विकास अधिकारी पंचायत व सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण ब्लॉक परिसर में व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में पहल करें। इसके उपरांत रोजगार सेवकों के साथ बैठक में निर्देशित किया कि वे मनरेगा के श्रमिकों का अधिक से अधिक संख्या में आधार खाते से लिंक कराने का कार्य किया जाए। श्रमिकों को मांग के अनुरुप दिलाएं, जिससे मनरेगा के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके। इस दौरान सुधीर सिंह, रोजगार सेवक ब्रह्मानंद मौजूद रहे।