{"_id":"6a44222957a050351505741e","slug":"complete-all-remaining-work-related-to-the-performance-grant-by-july-31-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-180289-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परफॉर्मेंस ग्रांट के सभी अवशेष कार्य 31 जुलाई तक पूरा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परफॉर्मेंस ग्रांट के सभी अवशेष कार्य 31 जुलाई तक पूरा करें
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में परफॉर्मेंस ग्रांट के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रगति, अवशेष कार्यों, सत्यापन एवं परिसंपत्तियों के प्रभावी उपयोग की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परफॉर्मेंस ग्रांट के अंतर्गत सभी अवशेष एवं गतिशील कार्यों को 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव इन कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराएं। साथ ही सभी नामित नोडल अधिकारी पूर्ण हो चुके कार्यों का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराएं, ताकि योजनाओं का समय पर मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि परफॉर्मेंस ग्रांट की अवशेष धनराशि का उपयोग ग्राम पंचायतों में जनहित एवं लोकोपयोगी सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण पर किया जाए, जिससे ग्रामीणों को स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
बैठक में सामुदायिक भवनों के संचालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को इनके संचालन एवं रखरखाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने परफॉर्मेंस ग्रांट के अंतर्गत कराए गए सभी विकास कार्यों का डिजिटल दस्तावेजीकरण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य का सुव्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए तथा इसकी एक डिजिटल लाइब्रेरी विकसित की जाए। इस संबंध में जिला सूचना अधिकारी को कार्यों पर आधारित एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) तैयार कराने के भी निर्देश दिए गए, जिससे जनपद में हुए विकास कार्यों का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया जा सके।
बारातघर निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सिसवा विकासखंड के हरखपुरा ग्राम में डीपीआर तैयार न होने तथा रुद्रापुर में निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, डीसी उद्योग नीरज सिंह मौजूद रहे।