{"_id":"62210872290c826eca7824ae","slug":"complaints-registered-in-control-room-maharajganj-news-gkp428808978","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार, निपटाने में जुटे रहे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार, निपटाने में जुटे रहे जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार, निपटाने में जुटे रहे जिम्मेदार
महराजगंज। मतदान के दिन सूची में नाम न होने तथा मतदान से वंचित होने की बड़ी संख्या में शिकायत दर्ज कराई गई। 1950 वोटर हेल्प लाइन पर ईवीएम की खराबी समेत 100 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस बार लोग ट्विटर पर भी सक्रिय दिखे। शिकायतों के त्वरित समाधान में जिम्मेदार जुट गए।
निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्प लाइन 1950 पर पनियरा विधानसभा के उंटी के रहने वाले राकेश कुमार, फरेंदा के गुल्हरिया की समीरुननिशा, सदर की धनेवा-धनेई की सोबिना ने यह शिकायत दर्ज कराई गई कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। सिसवां बाजार की आसिया ने मतदाता पहचान पत्र में नाम गलत होने व मंसूरगंज खुर्द की पूनम देवी ने मतदाता सूची में नाम न होने, लक्ष्मीपुर महंथ के अशोक सिंह व मंसूरगंज के खुर्द टोला की पूनम देवी ने मतदाता पहचान पत्र में दूसरे का फोटो होने आदि की शिकायत दर्ज कराई। बड़ी संख्या में लोगों ने मतदाता पर्ची नहीं मिलने की भी शिकायत की। नियंत्रण कक्ष में तैनात प्रभारी सुधीर पांडेय व कर्मियों ने उन्हें निदान के बारे में बताया। वहीं ट्विटर पर विभिन्न विधानसभा से प्राप्त शिकायतों का उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा की देखरेख में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, सहायक निबंधक सहकारिता सवींद्र सिंह ने निस्तारित किया।