फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaints narrated the pain, got assurance

फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, मिला आश्वासन

Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Complaints narrated the pain, got assurance
सदर तहसील सभागार में समस्या सुनते एसडीएम सदर साई तेजा सीलम। - फोटो : MAHARAJGANJ
फरियादियों ने सुनाई पीड़ा, मिला आश्वासन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 117 मामले, आठ का ही हो सका समाधान
महराजगंज। जिले के चारों तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 117 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सदर तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम ने की। इस दौरान प्राप्त 39 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक नायब तहसीलदार रवि यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 40 मामले आए। एक का मौके पर निस्तारण हुआ। नौतनवां प्रतिनिधि के मुताबिक तहसीलदार रामअनुज त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 25 मामले दर्ज किए गए। दो का ही निस्तारण हो पाया। निचलौल प्रतिनिधि के मुताबिक तहसीलदार अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 13 मामलों में से किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में चौक क्षेत्र के बरगदही बसंतनाथ के फरियादी श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्टाहार का वितरण नहीं कर रही हैं। मिठौरा ब्लॉक के फरियादी मनोज वर्मा ने आरोप लगाया कि ग्रामसभा की पोखरी से दबंग मछली निकाल कर बेचे रहे हैं। इस प्रकरण की भी जांच कराते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed