फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint regarding illegal encroachment on barren land; construction work halted.

Maharajganj News: बंजर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, निर्माण कार्य रुकवाया

Sat, 22 Aug 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding illegal encroachment on barren land; construction work halted.
नगर पंचायत निचलौल के घोड़हवा वार्ड का मामला
विज्ञापन

निचलौल। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में आबादी के बीच स्थित बंजर जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, घोड़हवा वार्ड निवासी रामधनी गुप्ता और भीमलाल ने संपूर्ण समाधान दिवस के साथ ही एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि नगर पंचायत निचलौल में आराजी संख्या 1740 के अंतर्गत गाटा संख्या 1669 में 0.093 हेक्टेयर और बंजर खाता संख्या 1738 के अंतर्गत गाटा संख्या 1670 में 0.024 हेक्टेयर जमीन दर्ज है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं के अनुसार उक्त जमीन नगर पंचायत की है और किसी व्यक्ति के पक्ष में उसका आवंटन अथवा अन्य कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आरोप है कि इसके बावजूद घोड़हवा निवासी शैलेंद्र पटेल, राजेश्वर पटेल और सर्वेश पटेल पुत्रगण रामनयन ने उक्त जमीन पर निर्माण कर अतिक्रमण कर रहा है। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की जानकारी अधिशासी अधिकारी से लेकर जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed