फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint regarding encroachment on school land; notice issued to remove it within a week.

Maharajganj News: स्कूल की जमीन पर कब्जे की शिकायत, एक सप्ताह में हटाने का नोटिस

Sun, 27 Sep 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding encroachment on school land; notice issued to remove it within a week.
- जांच में आरोप सही मिले, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रशासन हटाएगा कब्जा
विज्ञापन

नौतनवा। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीनगर स्थित परिषदीय विद्यालय की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। जांच में सरकारी जमीन पर कब्जे की पुष्टि होने के बाद एसडीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

ग्राम सभा लक्ष्मीनगर निवासी दीपक पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि गांव में स्थित सरकारी स्कूल की जमीन पर कब्जा कर खेती की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति को कब्जा हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

नोटिस में एक सप्ताह के भीतर भूमि से कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाने पर प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर बलपूर्वक जमीन खाली कराने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कब्जा हटाने में होने वाला खर्च संबंधित व्यक्ति से वसूलने की बात भी नोटिस में कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed