{"_id":"69c2f9b6658c56282201934e","slug":"complaint-lodged-with-sp-alleging-assault-on-co-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-174004-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीओ पर मारपीट का आरोप लगा एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीओ पर मारपीट का आरोप लगा एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में ससुराल पक्ष एवं पुलिस पर सुलह का दबाव बनाने की एसपी से की थी शिकायत
मारपीट की घटना के बाद युवक के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
नौतनवा। मधुबन नगर वार्ड निवासी मो. आमीर ने सोमवार को एसपी को पत्र देकर सीओ नौतनवा एवं एक उपनिरीक्षक पर 20 मार्च को थाने में मारपीट व फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवक के बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
पीड़ित मो. आमीर ने बताया कि उसके एवं उसकी पत्नी जुबैदा खातून के बीच विवाद का मामला करीब चार वर्षों से पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है और मुकदमा भी दर्ज है। आरोप है कि इधर, ससुराल पक्ष के लोग 1.80 लाख रुपये की मांग करते हुए प्रकरण में सुलह-समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। आमीर ने पुलिस पर विपक्षियों का सहयोग करने और अपने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने एसपी से भी की थी।
आमीर के अनुसार, 20 मार्च को उसे नौतनवा थाने पर बैठाया गया और देर शाम सीओ एवं एक उपनिरीक्षक भी थाने पर पहुंचे। आरोप है कि एसपी से शिकायत की बात पर आग बबूला हो थाने में ही सीओ एवं उक्त उपनिरीक्षक ने उन्हें गालियां देते हुए मारा-पीटा और जेल भेजने की धमकी दी। आमीर ने बताया कि पिटाई के बाद रात करीब 11 बजे उन्हें थाने से छोड़ा गया। इसके बाद पीड़ित सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ अंकुर गौतम का कहना है कि आरोप पूरी तरह से निराधार है। मो. आमीर कुछ लोगों के बहकावे में आकर फर्जी शिकायत कर रहा है।
सीओ का किया गया स्थानांतरण
महराजगंज। एसपी सोमेंद्र मीणा ने सीओ अंकुर गौतम को नौतनवा से हटाकर सदर सर्किल में स्थानांतरित कर दिया है। बताया जा रहा है सदर सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी करीब 15 दिन पहले रिटायर्ड हो गए थे तब से यह स्थान खाली चल रहा है। सोमवार की रात एसपी ने यह आदेश जारी किया। इस संबंध में एसपी सोमेंद्र मीणा ने कहा कि मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।